मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मांजरी जलापूर्ति योजना की शुद्धिकरण परियोजना व रेल्वे ओवरब्रिज के कार्यों का सांसद डॉ. अमोल कोल्हे और विधायक चेतन तुपे ने किया निरीक्षण

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मांजरी जलापूर्ति योजना की शुद्धिकरण परियोजना का बाकी काम तत्काल एवं जल्द गति से पूरा करने में आनेवाली दिक्कतें व उसकी उपाययोजना आदि के बारे में संबंधित अधिकारियों ने सांसद डा.अमोल कोल्हे और विधायक चेतन तुपे के साथ संक्षिप्त रूप में चर्चा कर उन्हें अवगत कराया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने कहा कि सांसद बनने के बाद मैंने जो तीन वादे किए थे वे पूरे किए हैं।
विरोधक रहकर भी मैंने अपने चुनाव क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लाये। शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। हड़पसर के ससाणेनगर- सैयदनगर रेल्वे क्रॉसिंग पर भूमिगत मार्ग बनाना। पुणे-सोलापुर रोड पर रविदर्शन से उरुलीकांचन तक रास्ते का चौड़ीकरण, शिवाजीनगर से हड़पसर तक मेट्रो की सुविधा आदि कार्यों पर हम काम कर रहे हैं। विकास कार्यों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तत्पर है। 
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने बताया कि मांजरी क्षेत्र के नागरिकों की दृष्टि से महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सांसद डॉ. अमोल कोल्हे और मैं लगातार मांजरी जलापूर्ति योजना की शुद्धिकरण परियोजना व रेल्वे ओवरब्रिज के कार्यों की अनुवर्ती कर रहे हैं। जलापूर्ति योजना पूरी हो चुकी है, प्लांट का निरीक्षण किया गया है। बाकी कार्यों के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई है।
इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश घुले, जिला परिषद के पूर्व सदस्य दिलीप घुले, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता पुरुषोत्तम भांडेकर, अभियंता महादेव देवकर, महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग के अधिकारी अनिरुद्ध पावसकर, सुभाष पावरा, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के उपअभियंता नकुल रमणसिंग, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, राकांपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कार्याध्यक्ष अमर तुपे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत घुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता प्रशांत घुले, अमोल हरपले, शिवाजी खलसे, जितीन कांबले, मयूर खलसे, सागरराजे भोसले आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ