देश में पिछले महीने वस्तु और सेवा कर- (जीएसटी) राजस्व संग्रह उल्लेखनीय रूप से बढ़कर एक लाख 57 हजार नब्बे करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया। इसमें सीजीएसटी मद में 28 हजार चार सौ ग्यारह करोड़ रुपए, एसजीएसटी - 35 हजार आठ सौ 28 करोड रुपए, आईजीएसटी - 81 हजार तीन सौ 63 करोड रुपए और उपकर मद में ग्यारह हजार चार सौ 89 करोड रुपए सम्मिलित हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में इस बार 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 35 हजार 369 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 29 हजार 769 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद पिछले महीने केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 63 हजार 780 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 65 हजार 597 करोड़ रुपये है।

0 टिप्पणियाँ