आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज रेहडी-पटरी विक्रेताओं के लिए पीएम स्वनिधि मोबाइल एप की शुरूआत की। इससे ऋण आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा और उन्हें योजना के बारे में विभिन्न जानकारी प्रदान की जा सकेगी।
श्री पुरी ने आज प्रधानमंत्री रेहडी-पटरी विक्रेता आत्मनिर्भर निधि -पीएम स्वनिधि योजना के तीन साल पूरे होने की सराहना की है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में श्री पुरी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना सरकारी योजनाओं में सबसे तेज गति से लागू किये कार्यक्रमों में से एक है। उन्होंने कहा कि इससे शहरों और कस्बों में वित्तीय समावेशन और डिजिटल साक्षरता की लहर आई है। जिसमें रेहडी-पटरी विक्रेताओं को गरिमा और स्थिरता प्रदान की है। इस दौरान श्री पुरी ने इस योजना का उद्देश्य रेहडी-पटरी विक्रेताओं के बीच स्वरोजगार, आत्म-निर्वाह और आत्म-विश्वास को बहाल करना है। इस योजना ने कोविड से प्रभावित विक्रेताओं को अपनी आजीविका फिर से शुरू करने का अवसर दिया।

0 टिप्पणियाँ