पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल पर मुंबई में दिनांक 6 से 8 जून तक क्षेत्रीय रेल हिंदी नाट्योत्सव वर्ष 2023 का आयोजन राजभाषा विभाग, मुख्यालय, मुंबई द्वारा किया गया। मध्य रेल के सभी मंडलों एवं कारखानों द्वारा कुल 7 नाटक प्रस्तुत किए गए, जिसमें पुणे रेल मंडल के नाटक ‘सिकंदर और कौआ’ को प्रथम स्थान और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ संगीत एवं सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री नरेश लालवानी के कर-कमलों द्वारा पुरस्कांर वितरित किए गए।
पुणे रेल मंडल की टीम द्वारा प्रथम स्थान हासिल करने पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने टीम का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री बृजेशकुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एवं सचिव सांस्कृतिक अकादमी डॉ. राहुल पाटील तथा राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
नाटक का निर्देशन कर्मचारी विनीश सक्सेना एवं श्रीमती पूर्णिमा जैसवाल ने किया। इसके साथ नाटक के सफल मंचन में श्रीमती हिना यादव, श्रीमती कोमल बंडगर, श्री सुनील शिंदे, श्रीमती अर्चना शिंदे, श्रीमती रामेश्वरी जाधव, श्री प्रकाश गाड़ीलकर, श्री उत्तम शर्मा, श्रीमती अनुराधा उरसल एवं श्री स्वप्निल सालवे आदि कर्मचारी कलाकारों ने भाग लिया। आगामी अखिल भारतीय रेल नाट्य स्पर्धा में मध्य रेल का प्रतिनिधित्व पुणे मंडल करेगा।
अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एवं सचिव सांस्कृतिक अकादमी डॉ. राहुल पाटिल तथा राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार द्वारा कर्मचारी कलाकारों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ