पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए सदैव प्रयासरत है, इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इंदू रानी दुबे के प्रयासों से पुणे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा देते हुए पुराने फूट ओवर ब्रिज संख्या 03 को बुधवार, 14 जून से सभी यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। इस ब्रिज पर रैंप एवं सीढ़ियां उपलब्ध हैं तथा इसे सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध किए जाने से उन्हें सभी प्लेटफार्म पर आने- जाने की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी तथा वे सुगमता से इच्छित प्लेटफार्म पर आ-जा सकेंगे।
पूर्व में यह पुराना फूट ओवर ब्रिज केवल दिव्यांगों के आने-जाने के लिए उपलब्ध था। अब इसके सभी यात्रियों के लिए खुल जाने से यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं।
पहले इस फूट ओवर ब्रिज संख्या 03 की चौड़ाई 4.6 मीटर थी, परंतु आवश्यक मरम्मत कार्य के बाद अब इसे 3.0 मीटर चौड़ाई में सुरक्षित करते हुए यात्रियों के लिए खोला जा रहा है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ