मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विट्ठल विचारे पाटिल के अथक प्रयासों से हुई कालेबोरेटनगर की जलापूर्ति की समस्या हल

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के महासचिव विट्ठल विचारे पाटिल द्वारा किए गए अथक प्रयासों के कारण कालेबोराटेनगर परिसर के पीने के पानी की समस्या हल हो पाई है। जलापूर्ति विभाग के साथ संपर्क करके परिसर में हो रही जलापूर्ति की समस्या को लेकर नागरिकों को जो परेशानी हो रही थी, उससे उन्होंने जलापूर्ति   विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया और आखिरकार समस्या हल हो गई। विट्ठल विचारे पाटिल ने इसमें अहम भूमिका निभाते हुए नागरिकों की पानी की समस्या हल करने पर निवासियों ने उनका आभार माना है। 
इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार कालेबोरेटनगर परिसर सर्वे नंबर 35 की गली नंबर 2 में पिछले 7-8 दिनों से पेयजल की समस्या हो गई थी। इससे नागरिकों को काफी समस्या हुई और पानी न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तब स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के महासचिव विट्ठल विचारे पाटिल के जनसंपर्क कार्यालय में आकार उन्हें जलापूर्ति की समस्या को लेकर जो दिक्कत व परेशानी हो रही थी, उससे अवगत कराया और इस समस्या को हल करने के लिए अनुरोध किया। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत जलापूर्ति विभाग से संपर्क किया और अस्थायी रूप से टैंकर मंगवाया। अगले ही दिन उन्होंने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिलकर जलापूर्ति की समस्या को लेकर नागरिकों को दिक्कतों व परेशानियों का किस तरह सामना करना पड़ रहा है? विशेषत: महिलाओं को जो तकलीफ झेलनी पड़ती है? आदि से वाकिफ कराकर कालेबोरेटनगर परिसर की पानी समस्या हल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ