मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : प्रदीप मगर

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पर्यावरण अगर सुरक्षित रहेगा तो ही हमारा कल सुनहरा होगा। विरासत में मिली कुदरत का हमें ध्यान रखकर पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हर नागरिक को पर्यावरण प्रेमी बनकर पर्यावरण की सुरक्षा करनी होगी। समाज के सभी स्तरों में वृक्षारोपण का महत्व व पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। यह अपील युवा समाजसेवक प्रदीप मगर ने की है।
मगरपट्टासिटी के करीब नहर के किनारे सिंचाई विभाग की खुली जगह में युवा समाजसेवक प्रदीप मगर की संकल्पना से साकार हुए अण्णासाहेब मगर उद्यान में विश्व पर्यावरण दिन के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व नगसेविका हेमलता मगर, शैलेंद्र बेल्हेकर, नंदकुमार मगर, विकास रासकर, आबासाहेब मगर, मंगेश तुपे, अविनाश वाणी, दिनेश गुप्ता, मधुसूदन मगर, किशोर मगर, रवि चंद्रण, अतुल रासकर आदि उपस्थित थे। 
प्रदीप मगर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 16 जून 2016 को हमने सबसे पहले इस क्षेत्र में पेड़ लगाए। प्रत्येक रविवार को छुट्टी के दिन सुबह पौधा रोपण का कार्य चल रहा है। पेड़ लगाना आसान है, लेकिन लगाए गए पेड़ों को खाद और पानी डालकर जीवित रखना एक बड़ी चुनौती थी। सभी को साथ लेकर पुणे महानगरपालिका के सहयोग से अब तक 25,000 से अधिक पेड़ों का हरा-भरा जंगल स्थापित किया जा चुका है। खास बात यह है कि लगाए गए सभी पौधे स्वदेशी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ