मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर के संविधान से ही महिलाओं को समानता और मौलिक अधिकार प्राप्त हुए : सुनील देवधर

स्वामी विवेकानंद प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित महिला सम्मान व गैस सिलेंडर वितरण समारोह संपन्न
वानवडी, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती रही है। पहले देवी और फिर भगवान की अवधारणा हमारे देश में प्राचीन काल से चली आ रही है। मेरा सौभाग्य है कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करनेवाली माताओं और बहनों को सम्मानित करने का अवसर मिला है। भगवान गौतम बुद्ध के विचारों का अनुकरण करने के बाद डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर के संविधान के माध्यम से महिलाओं को समानता और मौलिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। भारत ही एक ऐसा देश है जहां देश को माता कहा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं जो महिलाओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हैं। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व आंध्र प्रदेश प्रभारी सुनील देवधर ने व्यक्त किए। 
बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर वानवडी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 125 महिलाओं का सम्मान और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस व सिलेंडर वितरण पहल का आयोजन किया गया था। उक्त पहल का उद्घाटन बुद्ध पूजन और भारतमाता तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर सुनील देवधर के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे कैंटोंनमेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक सुनील कांबले, भारतीय जनता पार्टी पुणे शहराध्यक्ष जगदीश मुलीक, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार अली दारूवाला, भारतीय सिंधू सभा अध्यक्ष सुरेश हेमनानी, एडवोकेट मुरलीधर कचरे, प्रा. उषा माली, दत्तात्रय अंबुलकर, प्रा. सुरेश जगताप, सचिन मथुरावाला, राजीव सहस्रबुद्धे, अभय थिटे के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित अतिथिगणों को पहल की संकल्पना प्रा. उषा माली ने विस्तार से बताई। 
इस अवसर पर पुणे विधायक सुनील कांबले और भारतीय जनता पार्टी पुणे शहराध्यक्ष जगदीश मुलीक ने अपने विचार व्यक्त किए। 
पहल के आयोजक स्वामी विवेकानंद प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य प्रसाद ऊर्फ दिनेश नामदेव होले ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। वानवडी व परिसर की नागरी समस्याओं को हल करने के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन अशोक वाघ, संतोष देशमुख और संतोष चलवादी और आभार प्रदर्शन रवि जाधव ने किया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन अतुल भुजबल, नीरज बागवे, सचिन पाटिल, गणेश आल्हाट, चंदन जगदाले, चैतन्य खांदवे, ओम टिलेकर, गिरीश व्हावले, विनायक जांभुलकर, अनिल अडागले, राहुल बनसोडे, मंगेश जांभुलकर, सतीश अहिर, जय मेहता, प्रतीक जोशी, संतोष गायकवाड, प्रद्युमन सोनायेल्लू, तुषार लाडके, जगन्नाथ तेरदाल और जनार्दन दुबे द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ