मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने सभी चुनावी पांच गारंटियों को लागू करने का फैसला किया

    कर्नाटक सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में सभी पांच गारंटियों को लागू करने का फैसला लिया है। राज्‍य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि गृह ज्योति गारंटी के अंतर्गत दो सौ यूनिट निशुल्‍क बिजली योजना अगस्त से लागू होगी। गृह लक्ष्मी के अन्‍तर्गत घर की महिला मुखिया को हर महीने दो हजार रुपये 15 अगस्त से दिये जायेंगे। अन्न भाग्य की तीसरी गारंटी पहली जुलाई से लागू होगी। इसके अंतर्गत बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। शक्ति नामक चौथी गारंटी 11 जुलाई से लागू होगी। इसमें महिला यात्रियों को निशुल्‍क बस यात्रा उपलब्ध होगी। बेरोजगार स्नातकों को तीन हजार रुपये और डिप्लोमा धारकों को 24 महीने के लिए 1500 रुपये देने वाली युवा निधि की पांचवीं गारंटी लाभार्थियों के आवेदन जमा करने पर शुरू की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले इन पांच गारंटियों का वादा किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ