मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर-कालेबोराटेनगर-ससाणेनगर वैकल्पिक सड़क का ठप पड़ा काम आयुक्त साहब पूरा करें : शिवसेना (ठाकरे गुट) द्वारा मनपा प्रशसान से मांग

हड़पसर,मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसरगांव से कालेबोराटे नगर ससाणेनगर परिसर को जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय से नया कैनल व नाले से डी मार्ट तक का रास्ता पिछले कई सालों से मंजूर किया गया है, लेकिन इन 10 सालों में नहर पर पुल के अलावा और कोई काम नहीं हुआ है बल्कि पिछले 4 साल से काम ठप पड़ा है। हालांकि महानगरपालिका प्रशसान द्वारा अब कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। हड़पसर-कालेबोराटेनगर- ससाणेनगर वैकल्पिक सड़क हड़पसर की यातायात व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगी, इसलिए इस सड़क का जो काम ठप पड़ा हुआ है उसे आयुक्त साहब पूरा करके हम हड़पसरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत दें। उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना ने मनपा प्रशसान से मांग की है। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उद्धव बालासाहब ठाकरे शिवसेना हड़पसर के उपविभागप्रमुख महेंद्र बनकर ने बताया कि अब वर्तमान में जो सड़क है वो हड़पसरगांव से सम्राट चौक-रासगेआली-पांढरेमला परिसर से कालेबोराटेनगर, ससाणेनगर, सैयदनगर, मोहम्मदवाडी, उंड्री, पिसोली, होलकरवाडी आने-जाने के लिए एक ही रास्ता है। इस परिसर में दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। उपरोक्त क्षेत्र में एक तरफ है स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और दूसरी तरफ है केवल एक सड़क, इसलिए इस सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण विद्यार्थी व कर्मचारी मानसिक और शारीरिक समस्याओं से ग्रसित हैं। जब इस सड़क की योजना बनाई गई थी तब इस सड़क के लिए वैकल्पिक सड़क के रूप में स्वीकृत की गई थी, लेकिन पिछले 5 से 6 साल में इस सड़क का आधा काम भी पूरा नहीं हो पाया है और मौजूदा स्थिति बंद है।
मैंने हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को वैकल्पिक मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर नागरिकों को उपलब्ध कराने का मांग पत्र दिया है। हम हमेशा मांग करते आ रहे हैं कि हड़पसर परिसर में वैकल्पिक सड़कें उपलब्ध कराई जाएं। परिसर तेजी से बढ़ रहा है और सड़कें अपर्याप्त होती जा रही हैं, लेकिन आयुक्त के पास हड़पसर की मूलभूत समस्याओं के लिए निधि उपलब्ध कराने तक का समय नहीं है या वे जानबूझकर इस ओर अनदेखी कर रहे हैं। यहां राजनीतिक इच्छाशक्ति कमजोर हो रही है इसका एक नागरिक के रूप में मुझे आश्चर्य है! 
इस अवसर पर उद्धव  बालासाहब ठाकरे शिवसेना हड़पसर के पदाधिकारीगण दत्ता खवले, प्रा.विद्या संतोष होडे, अनिकेत सपकाल, कुणाल वाघ, अक्षय बहिरट, मंगेश उंद्रे, मयूर फडतरे आदि के साथ शिवसैनिक उपस्थित थे।
हड़पसर-कालेबोराटेनगर डी मार्ट तक अवरुद्ध सड़क के लिए साढ़े छह करोड़ की निधि दी जाए
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय डी मार्ट कालेबोराटेनगर तक मंजूर की गई सड़क का जो काम ठप पड़ा हुआ है उस सड़क के काम के लिए साढ़े छह करोड़ की निधि उपलब्ध कराई जाए। यह मांग उद्धव बालासाहब ठाकरे शिवसेना हड़पसर के उपविभागप्रमुख महेंद्र बनकर ने  पुणे महानगरपालिका के आयुक्त कुणाल कुमार और मुख्य अभियंता सड़क विभाग के वी.जी. कुलकर्णी से एक निवेदन द्वारा की है। निवेदन में कहा गया है कि निधि के अभाव में कई वर्षों से ठप पड़ी इस परियोजना के लिए आयुक्त साढ़े छह करोड़ की आवश्यक निधि उपलब्ध कराकर दें तो दिन भर ट्रैफिक जाम से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिलेगी और हड़पसरगांव की यातायात जाम की समस्या हल हो पाएगी। साथ ही यह रास्ता जल्दी उपलब्ध किया गया तो सम्राट चौक, रासगे आली, पांढरे मला की यातायात सुचारू होगी। उक्त सड़क का काम जल्द शुरू नहीं किया गया तो शिवसेना सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। समय आने पर अवरुद्ध सड़क के लिए साढ़े छह करोड़ की निधि मंजूर कराने के लिए शिवसैनिक रास्ते पर आने के लिए नहीं कतराएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ