मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है सावित्रीबाई फुले महिला विकास संस्था : उत्कर्षा गोते

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान संस्था का उद्देश्य महिलाओं को बेरोज़गारी से मुक्त क़रके स्वावलंबी व आत्म निर्भर बनाना है। संस्था की ओर से महिलाओं के हाथों में हुनर आए इस मुख्य उद्देश्य से विविध कोर्स प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं के सशक्त होने से पूरा समाज अपने आप सशक्त होगा। महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ प्रयास करना चाहिए। यह अपील सरपंच उत्कर्षा नितिन गोते ने की सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान व ग्रामपंचायत भिवरी द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं के लिए आरी वर्क प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, तब प्रशिक्षण के लिए उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए वे बोल रही थीं। यहां सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान की सचिव सारिका कुंभार, संस्था के ट्रेनर सतीश चव्हाण, उपसरपंच व सर्व सभासद उपस्थित थे। प्रास्ताविक संस्था की सचिव सारिका कुंभार ने करते हुए संस्था द्वारा जारी कार्यों की संक्षिप्त रूप में जानकारी दी। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन धनराज बापू शिंदे और आभार प्रदर्शन ग्रामविकास अधिकारी सविता भुजबल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ