हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अब हड़पसर परिसर के सभी नाले दुर्गंध मुक्त होंगे। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा होगी। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे और जनसेवक जीवन जाधव ने दी।
नालों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए जापान के शहरों में लागू किया गया प्रकल्प पुणे महानगरपालिका ने पुणे व हड़पसर परिसर में अमल में लाने शुरूआत की है। इसमें बड़े व्यास वाली बंद पाइपों से सीधे 20 प्रमुख जलधाराओं की निकासी शामिल है। परियोजना का उद्देश्य जल उपचार संयंत्र के पास नदी से सीवेज छोड़ना है। प्रभाग क्रमांक 26 और प्रभाग क्रमांक 23 कालेपडल में जानेवाली बंद पाइप से जल निकासी के पानी को निकालने के कार्य का पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे व जनसेवक जीवन जाधव व स्थानीय नागरिकों की प्रमुख उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यहां इम्तियाज मोमीन, कृष्णा खिल्लारे, मतीन सैयद, मुन्ना मुजावर, उमेश भुजबल, नईमुद्दीन शेख के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ