मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस पुणे शहर के महासचिव दिलीप तुपे ने नागरी समस्याओं के मुद्दों को लेकर मनपा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु की सांकेतिक हड़ताल

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कांग्रेस पुणे शहर के महासचिव दिलीप शंकर तुपे के नेतृत्व में प्रभाग क्रमांक 22 की नागरी समस्याओं के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए सांकेतिक हड़ताल की गई। पुणे महानगरपालिका के अधिकारियों द्वारा दो दिनों में कार्रवाई करने का वादा करने के बाद आंदोलनकारियों ने हड़ताल समाप्त की। 
सांकेतिक हड़ताल में पुणे शहर कांग्रेस ओबीसी शहराध्यक्ष प्रशांत सुरसे, हड़पसर महिला अध्यक्षा मंदाकिनी नलावडे, पल्लवी सुरसे, हड़पसर ब्लॉक अध्यक्ष प्रा.शोएब इनामदार, राजेंद्र मारणे, विशाल तुपे, अनिल सोनावणे, रमेश आहिरे, सचिन तांबे, सुनील तांबे के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर, पूर्व स्वीकृत नगरसेवक नितिन आरु, सन्मित्र बैंक के संचालक गणेश फुलारे, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, विकास तुपे, विजय तुपे, बालासाहेब हिंगणे ने अनशन स्थल पर गए और आंदोलन को समर्थन दिया।
महानगरपालिका के अधिकारी विक्रम लहाने व उनके सहयोगी अधिकारियों ने अनशनकारियों से मिलकर दो दिन में 15 नंबर व क्षेत्रों का निरीक्षण कर दूषित पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा, यह आश्वासन देने के बाद दिलीप शंकर तुपे और अनशनकारियों ने आंदोलन वापस ले लिया।
दो साल से पंद्रह नंबर, आकाशवाणी, लक्ष्मी कॉलोनी, बनकर कॉलोनी और महादेव नगर रोड के इलाकों में पानी की आपूर्ति का संकट बना हुआ है और बरसाती नालों की समस्या गंभीर है। लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। महानगरपालिका प्रशासन बीमारी फैलने के खतरे की अनदेखी कर रही है। इस ओर ध्यान दिलाने के लिए अनशन किया। यहां के मुद्दे गंभीर हैं अगर समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जनांदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी कांग्रेस महासचिव दिलीप तुपे ने दी है। 
महानगरपालिका प्रशासन को सुविधाएं देनी चाहिए। नागरिकों के  मुद्दों को हल किया जाना चाहिए। अगर फंड की कमी है तो विधायक और सांसद का फंड मुहैया कराया जाएगा। अधिकारी जनता का काम करें। यह अपील पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर ने की। 
महानगरपालिका प्रशासन ने आंदोलन को गंभीरता से नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन करेंगे। यह चेतावनी प्रशांत सुरसे, पल्लवी सुरसे, मंदाकिनी नलावडे, और प्रा.शोएब इनामदार ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ