मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना द्वारा हड़पसर में मनाया गया शिवराज्याभिषेक दिन

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना व अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा संयुक्त रूप से हड़पसर गांधी चौक में शिवराज्याभिषेक दिन मनाया गया। इस अवसर पर पुणे जिलाप्रमुख विजय देशमुख के शुभ हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण किया गया। यहां उप विभाग प्रमुख नितिन गावडे, दत्ता खवले, गौरव गायकवाड, अनिल ओव्हाल, राजेंद्र ढवले, नंदू ननवरे, प्रवीण हिलगे, गौरव गायकवाड, महेश टेले, अजय सकपाल, बालासाहब खरोसे के साथ बड़ी संख्या में शिवसैनिक व पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिवसैनिक शिरीष कोल्हटकर ने किया।
ससाणेनगर- छत्रपति शिवाजी महाराज का 350 वें राज्याभिषेक दिन के अवसर पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे हड़पसर शिवसेना शाखा की ओर से हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल व हड़पसर शिवसेना शाखाप्रमुख अजय सकपाल ने ससाणेनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण किया। 
इस अवसर पर यहां पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, नितिन गावडे, शिरीष कोल्हटकर, दत्ता खवले, गौरव गायकवाड, कुणाल सपकाल, भाऊ माकर, अक्षय पोटे आदि के साथ शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ