हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राज्य में नवगठित शिवसेना-भाजपा गठबंधन के माध्यम से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए करोडों रुपये के फंड को मंजूरी दी है। राज्य सरकार और महानगरपालिका के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में कई काम शुरू हो चुके हैं और इस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। हड़पसर चुनाव क्षेत्र के विकास के लिए शिवसेना तत्पर है। यह विश्वास शिवसेना पुणे शहर प्रमुख व पूर्व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने व्यक्त किया।
वर्षों से ठप पड़े चिंतामणिनगर रेलवे फाटक से सिंपल सिटी हांडेवाड़ी मार्ग के डामरीकरण का उद्घाटन श्रीराम चौक पर वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे जिलाप्रमुख उल्हास तुपे, उपशहर प्रमुख संतोष रजपूत, युवा उपशहर प्रमुख काका पवार, विकी माने, विभाग अध्यक्ष अभिमन्यु भानगिरे, योगेश जोशी, सचिन तरवडे, संतोष भानगिरे, राजू ढेबे, पीटर डरबेला, योगेंद्र गायकवाड, गणेश वाडकर, गोरख पांचाल, वैभव माने, महेंद्र चौगुले, दिलीप गुजर, राज जाधव, शिवाजी खटके, योगेंद्र गायकवाड, मधुकर जगताप, नारायण वाडकर, आरपीआई नेता संजय पट्टणपल्लू, विजय गब्दुले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शिवसेना शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने हड़पसर विधानसभा मतदार संघ में जारी विविध विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण करते हुए आगे बताया कि सैयदनगर-ससाणेनगर रेल्वे क्रॉसिंग पर भूमिगत मार्ग व सड़क चौड़ीकरण भूमि अधिग्रहण मुआवजा कार्य के लिए 45 करोड़ का फंड मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांगा गया है। प्रत्येक सोसाइटी के कार्य के लिए 10 लाख रुपयों की निधि दी जाएगी। साथ ही हांडेवाड़ी रोड को जल्द से जल्द टैंकरों से मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द से जल्द हड़पसर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक करूंगा।

प्रभाग क्रमांक 26 के किसी भी हिस्से में जाने पर नाना भानगिरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को हर जगह देखा जा सकता है। उनके प्रयासों से क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है, इसलिए हम सभी निवासी संतुष्ट हैं और सभी सोसाइटियों के नागरिकों का पूरा समर्थन नाना को है। इन शब्दों में सोसाइटियों के पदाधिकारीयों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन अमित दाभाडे, विनायक पाटिल, अभिजीत बाबर, प्रकाश कलगुटकर, राजू गवली के साथ-साथ नाना भानगिरे आयोजक टीम द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ