मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रासगेआली व पांढरेमला में बनी ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर : महेंद्र बनकर

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर-ससाणेनगर रोड पर रासगेआली व पांढरेमला में हमेशा ट्रैफिक जाम का नजारा दिखाई दे रहा है। 
वाहनचालक यातायात समस्या से बहुत परेशान हैं, उन्हें  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आखिर ट्रैफिक जाम से प्रशासन कब राहत देगा इस ओर ध्यान लगाकर बैठे हैं। रासगेआली व पांढरेमला में हमेशा ट्रैफिक जाम हो रहा है क्योंकि यहां की सड़क गड्ढे ही गड्ढे हैं, साथ ही हड़पसरगांव की ओर जानेवाली संकरी सड़क, अतिक्रमण और यातायात सुचारु होने के लिए यातायात शाखा का पुलिस को नियुक्ति न करना यह यातायात जाम होने का मुख्य कारण है। इन्हीं सब कारणों का नतीजा है कि यहां लगातार जाम लगता है। यह विचार शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने व्यक्त किये। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हड़पसर से ससाणेनगर कालेपडल, सैयदनगर, मोहम्मदवाडी, उंड्री होलकरवाडी, वडाचीवाडी परिसर में जाने के लिए रासगेआली पांढरेमला से ही होकर जानेवाला एकमेव मार्ग है। इस मार्ग पर हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सामने से पुणे की ओर से आनेवाली यातायात, साथ ही वैभव थिएटर के रास्ते से, हड़पसर गांधी चौक से आनेवाले टू व्हीलर इसी चौक से आगे जाते हैं। यहां वाहनों का आना-जाना लगा रहता है और ससाणेनगर की दिशा से आनेवाली यातायात रासगेआली-पांढरेमला में यातायात जाम लग जाता है।  स्कूल शुरू हो चुके हैं। यहां से छात्रों को लाने-जाने के लिए टेंपो, बसें जोड़ी जाएंगी, इसलिए भविष्य में काम पर जानेवाले और स्कूल-कॉलेज जानेवाले छात्रों को काफी परेशानी होगी। 
हड़पसर-ससाणेनगर रोड पर रासगेआली व पांढरेमला में   हमेशा यातायात जाम हो रहा है। यहां के ट्रैफिक जाम पर यातायात प्रशासन, पुणे महानगरपालिका और सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द इस ट्रैफिक जाम का समाधान निकालना चाहिए अन्यथा उद्धव बालासाहब ठाकरे शिवसेना की ओर से मोर्चा निकालकर आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ