503 जनों ने किया रक्तदान
मांजरी, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रक्त का एक-एक कतरा बहुमूल्य होता है। आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है। हमें यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगों की जिंदगी बच सकती है। रक्तदान कीजिये क्यों कि आप भी किसी के जीवन का एक जरिया बन सकते हैं। रक्तदान जीवनदान है, रक्तदान एक खूबसूरत एहसास है। यह विचार राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत घुले ने व्यक्त किए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेश घुले के सुपुत्र स्व.अजिंक्य घुले के तृतीय पुण्यस्मरण पर स्व. अजिंक्यदादा घुले युवा प्रतिष्ठान की ओर से राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत घुले की पहल से मांजरी गांव में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के विधायक चेतन तुपे पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश अण्णा घुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, पूर्व विधायक जगन्नाथ बापू शेवाले, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप अण्णा घुले, राकांपा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर आबा तुपे, शिवाजी मामा खलसे, निलेश घुले, बालाजी अंकुशराव, निलेश घुले, रवींद्र गोगावले, छायाताई घुले, मनोज जाधव के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पहल के आयोजक अजीत घुले ने आगे बताया कि सामाजिक गतिविधियों में भाग लेनेवाले स्व.अजिंक्य सुरेश घुले के असामयिक निधन से उनके परिवार और मित्रों को गहरा सदमा लगा है और उनकी जयंती या पुण्यतिथि के अवसर पर समाज कल्याण के विभिन्न सामाजिक और विधायक कार्य किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि राज्य के ब्लड बैंकों में सिर्फ 15 दिन के लिए ही ब्लड बचा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए स्व. अजिंक्यदादा घुले युवा प्रतिष्ठान की ओर से मांजरी गांव में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संतोषजनक रक्त संकलन करने का दृढ़ संकल्प किया गया था। उक्त महारक्तदान शिविर में 503 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके सामाजिक दायित्व निभाया।

0 टिप्पणियाँ