मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मानवतावादी समाज सेवा संघटना ने कीं यादें ताजा

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
तुकाईदर्शन स्थित धर्मवीर शंभूराजे प्रतिष्ठान के वृद्धाश्रम में मानवतावादी समाज सेवा संघटना की पहल से अंजर पी. राडे के पिताजी की याद में मिष्ठान्न भोजन का आयोजन करके वृद्धाश्रम के दादा-दादी एवं नाना-नानी के साथ दिल खोलकर संवाद कर यादें ताजा कीं। इस अवसर पर यहां मानवतावादी समाज सेवा संघटना के संस्थापक अध्यक्ष गफ्फार खान, सचिव अशोक जाधव, कोषाध्यक्ष सईद शेख, दत्तात्रय मुलीक, दत्तात्रय भोसले, सुनील पाटेकर, हेमंत मडावी, कांतीलाल पवार, शिवाजी जाधव व अंजर राडे आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का प्रास्ताविक संघटना के संस्थापक अध्यक्ष गफ्फार खान और आभार प्रदर्शन सचिव अशोक जाधव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ