मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज व तुकाराम महाराज की पालकियों का हड़पसरवासियों ने किया भक्तिभाव से स्वागत


हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज व जगतगुरु तुकाराम महाराज की पालकियों का हड़पसरनगरी में श्रद्धाभाव से स्वागत किया गया। गाड़ीतलपर संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का आगमन सुबह करीब 8:50 बजे और प्रस्थान 9:35 बजे हुआ और संत तुकाराम महाराज की पालकी का आगमन सुबह 11:30 बजे और प्रस्थान दोपहर करीब 2 बजे हुआ। हड़पसरनगरी पूरी तरह से भक्तिरस में डूब गई थी। हड़पसरवासियों ने पूरे भक्तिभाव के साथ दोनों पालकियों के साथ आए वारकरियों की तन-मन से सेवा की। पालकी का गाड़ीतल पर स्वागत शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे और हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने किया। इस अवसर पर यहां पूर्व विधायक योगेश टिलेकर, महानगरपालिका के अतिरिक्त उपायुक्त रवींद्र बिनवडे, क्षेत्रीय उपायुक्त संदीप कदम, सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर, शिवसेना पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे, पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, मारुति आबा तुपे, सुनील बनकर, शिवसेना (ठाकरे गुट) पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, भाजपा हड़पसर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष सुभाष नाना जंगले, शिवसेना पुणे जिला प्रमुख उल्हास तुपे, राकांपा हड़पसर विधानसभा क्षेत्र के कार्याध्यक्ष अमर तुपे, राकांपा हड़पसर विधानसभा क्षेत्र की उपाध्यक्ष सविता अनिल मोरे, मराठा क्रांति स्वराज्य संघटना हवेली तालुका अध्यक्ष भारती तुपे, समाजसेविका पल्लवी प्रशांत सुरसे, समाजसेवक विजय मोरे, राहुल तुपे, प्रमोद आबा तुपे, पुणे शहर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष किरण गाड़ेकर आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ