मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्री कृपया ध्यान दें! रविवार 20 अगस्त को इंटरसिटी, डेक्कन क्वीन, प्रगति और कोयना एक्सप्रेस और कई लोकल गाड़ियां रद्द

चिंचवड-खडकी के बीच सिग्नलिंग कार्यों के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित
पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल के लोनावला- पुणे रेलमार्ग पर चिंचवड-खडकी स्टेशन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक को लेकर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के संबंध में  महत्वपूर्ण कार्य किए जायेंगे, जिसके चलते  रविवार दिनांक 20 अगस्त को गाड़ी क्रमांक 12127/12128 पुणे-मुंबई-पुणे इंटरसिटी,  11007/11008 पुणे-मुंबई-पुणे डेक्कन, 12125/12126 पुणे-मुंबई-पुणे प्रगति, 11029/11030 मुंबई-कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस गाड़ियां रद्द रहेंगी।
रविवार दिनांक 20 अगस्त को पुणे से तलेगांव के लिए 06.48 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01584, 08.53 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01586 एवं पुणे से लोणावला के लिए  06.30  बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01558, 09.57 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01562, 11.17 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01564, 15.00 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01566, 16.25 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01568 रद्द रहेगी। शिवाजीनगर से  तलेगांव के लिए 15.47 बजे छूटनेवाली  लोकल संख्या 01588, 17.20 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01570  एवं शिवाजीनगर से लोणावला के लिए 08.10 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01560 रद्द रहेगी।
लोणावला से 06.30 बजे शिवाजीनगर के लिए छूटनेवाली लोकल संख्या  01553, 10.05 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01559, 15.30 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या  01563, तलेगांव से 07.48 वाजता पुणे के लिए छूटनेवाली लोकल संख्या 01585, 09.57 बजे छूटनेवाली लोकल संख्या 01587, 16.40 बजे छूटनेवाली  लोकल संख्या 01589, लोणावला से  07.25 बजे  पुणे के लिए छूटनेवाली  लोकल संख्या  01555, 08.20 बजे  छूटनेवाली लोकल संख्या  01557,  14.50 बजे  छूटनेवाली लोकल संख्या 01561 रद्द रहेंगी।
रविवार दिनांक 20 अगस्त को गाड़ी क्रमांक 12939  पुणे-जयपुर एक्सप्रेस पुणे से निर्धारित  प्रस्थान समय 17.30  बजे के स्थान पर 17.45 बजे रवाना होगी जबकि  गाड़ी संख्या 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस  दौंड से निर्धारित प्रस्थान समय 14.00 बजे के स्थान पर 18.00 बजे रवाना होगी।
रविवार दिनांक 20 अगस्त को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22159 मुंबई-चेन्नई,  17222 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- काकीनाडा पोर्ट,  11019 मुंबई-भुवनेश्वर, 22732 मुंबई-हैदराबाद एवं 19 को रवाना होनेवाली  गाड़ी संख्या 16332 त्रिवेंद्रम- मुंबई 11302 बेंगलुरु-मुंबई, 22194  ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस गाड़ियां ब्लॉक के चलते पुणे मंडल पर कुछ विलंब से चलेंगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ