मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर किया गया सद्भावना दिवस का आयोजन

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने का तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ