मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मलकापुर-बुलढाणा में 800 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का उद्घाटन किया

  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में 800 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 45 किमी लंबे नांदुरा से चिखली खंड के चार लेन वाले मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बुलढाणा के सांसद श्री प्रतापराव जाधवसांसद श्री रक्षाताई खडसे सहित विधायक और अधिकारी भी उपस्थित थे।
Image
राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 45 किलोमीटर लंबी चार लेन परियोजना के उद्घाटन से बुलढाणा के लोगों की प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
Image
भारतमाला योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अमरावती-चिखली खंड पैकेज-4 का फोर-लेन निर्माण पूरा हो चुका है। इस परियोजना में छह किमी लंबा नंदुरा ग्रीनफील्ड बाईपासमलकापुर आरओबीचार प्रमुख पुल18 छोटे पुल11 पुलियातीन सर्कुलर अंडरपासचार पैदल यात्री अंडरपास शामिल हैं। इनमें 11.53 किमी लंबी डबल-लेन सर्विस रोड20 बस शेड और एक ट्रक ले-बाई शामिल हैं।
Image
इस परियोजना से चार राज्यों गुजरातमहाराष्ट्रछत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगीजिससे रायपुरनागपुर और सूरत को लाभ पहुंचेगा।
Image
    शेगांव के गजानन महाराज मंदिरनांदुरा के हनुमान मंदिर और बुलढाणा जिले के लोनार सरोवर जैसे पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। बुलढाणा जिले से नागपुर जिले और बुलढाणा से धुलेसूरत तक की यात्रा का समय कम हो जाएगा। कपासलाल मिर्चफलअनाज और अन्य कृषि उत्‍पादों का आवागमन तेज होगा, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी। नांदुरा में बाईपास के बनने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़कोलाहल और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
    अमृत ​​सरोवर योजना के अंतर्गत उक्त राजमार्ग के निर्माण में झीलों को गहरा करने से प्राप्त मिट्टी का उपयोग किया गया हैजिसके कारण क्षेत्र की झीलों की जल संग्रहण क्षमता में वृद्धि हुई है। इस जल संरक्षण से मलकापुर के नागरिकों की जल संकट की समस्या दूर हो जायेगी। इसके साथ ही आज के कार्यक्रम में बुलढाणा जिले में 866 करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्यों की भी घोषणा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ