मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता अभियान में पुणे विभाग के सभी कार्यालयों को भाग लेना चाहिए : विभागीय आयुक्त सौरभ राव

पुणे, अगस्त (जिमाका)
प्रशासन में सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि, लोग उन्मुखीकरण और निर्णायकता लाने के लिए लागू होनेवाले राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता (प्रगति) अभियान में विभाग के पुणे, सातारा, सोलापुर, कोल्हापुर और सांगली जिले के सभी कार्यालयों को 100 प्रतिशत भाग लेना चाहिए। यह अपील विभागीय आयुक्त सौरभ राव ने की है। 
राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता (प्रगति) अभियान व प्रतियोगिता कृति की अवधि 20 अगस्त से 2 अक्टूबर तक डेढ़ माह है। वर्ष 2023-24 की प्रतियोगिता 20 अगस्त 2022 से 10 अगस्त 2023 तक की कालावधि होगी। प्रशासनिक सुधार पर प्रस्तावों और विचारों के लिए कालावधि की शर्त ही नहीं है। कार्यालय प्रबंधन में आधुनिक अवधारणाओं व प्रबंधन पद्धति को अपनाना, सेवाओं की गुणवत्ता विकास और गतिविधियों की प्रभावशीलता, लोगों का उन्मुखीकरण, ई-गवर्नंस, संसाधनों का पर्याप्त एवं प्रभावी उपयोग, तंटा, शिकायत मुक्त कार्यालय साथ ही अभिनव और पथदर्थी स्वरुप की अवधारणा आदि पर पुरस्कार चयन के लिए विचार किया जाएगा। 
राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारी ने पालकमंत्री की अध्यक्षता में जिलास्तर पर, तालुका के स्थान पर उपविभागीय अधिकारी व तहसीलदार ने तालुका की सभी ग्रामपंचायतों के सरपंच, ग्रामसेवक, तलाठी व गुटविकास अधिकारी और महानगरपालिका आयुक्त ने नागरी संस्थाओं के सभी विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर अभियान में शामिल होने के संबंध में अपील करें। इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना चाहिए।   इस क्षेत्र में कार्यरत सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से अभियान में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए। विभाग के सभी कार्यालयों ने समय सीमा में प्रस्ताव प्रस्तुत करें। यह अपील भी श्री राव ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ