मुंबई, अगस्त (महासंवाद)
मतदान के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए और छात्रों के बीच नई अवधारणाएँ और रचनात्मकता का उपयोग मतदाता जागरूकता के लिए होना चाहिए। इस उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ‘अभिव्यक्ति की राय’ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता की अवधि 1 अगस्त से 15 सितंबर 2023 तक है। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के जनसंज्ञापन एवं पत्रकारिता (मास मीडिया व जर्नालिज्म) महाविद्यालय और रचनात्मक कला महाविद्यालयों के छात्र भाग ले सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में विज्ञापन निर्माण, पोस्टर और स्लोगन ये तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। तीनों प्रतियोगिताओं के विषय और नियम मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उक्त प्रतियोगिता के विषय इस प्रकार हैं : (1) युवा और मताधिकारी, (2) मताधिकार लोकतंत्र का स्तंभ, (3) एक मत की ताकत, (4) सक्षम लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका/ जिम्मेदारियाँ, (5) लोकतंत्र में समावेशिता और मताधिकार। तीनों प्रतियोगिताओं का माध्यम मराठी, हिंदी और अंग्रेजी है। इन प्रतियोगिताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गये हैं।
इन पुरस्कारों का स्वरूप इस प्रकार है :
विज्ञापन निर्माण प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये और दो प्रोत्साहन पुरस्कार हर एक को 10,000 रुपये है। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये और तीसरा पुरस्कार 10 हजार रुपये और दो प्रोत्साहन पुरस्कार हर एक को 5,000 रुपये है।
स्लोगन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये एवं दो प्रोत्साहन पुरस्कार हर एक को 5,000 रुपये है।
महाराष्ट्र के जनसंज्ञापन एवं पत्रकारिता और रचनात्मक कला महाविद्यालयों के अधिक से अधिक छात्र इन प्रतियोगिताओं में भाग लें। यह अपील मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने की है।

0 टिप्पणियाँ