मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छात्रों को बचपन से ही देशभक्ति की शिक्षा देनी चाहिए : हरिभाऊ काले

मांजरी, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
देश भक्ति का जज्बा छात्रों के कण कण में अभी से भरने के साथ ही आजाद भारत का सपना साकार करनेवाले भारतीय सपूतों के बलिदान से अवगत कराना चाहिए। छात्रों को बचपन से ही देशभक्ति की शिक्षा देनी चाहिए और यह जिम्मेदारी माता-पिता और शिक्षकों को उठानी होगी। यह अनुरोध राष्ट्रीय समाजभूषण पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवक हरिभाऊ काले ने किया।
मांजरी के साईनाथ नगर में स्थित विश्वराइज वंडरवर्ल्ड प्री प्रायमरी स्कूल में देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरों तुम्हें सलाम देश भक्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब प्रमुख अतिथि के रूप में समाजसेवक हरिभाऊ काले बोल रहे थे। यहां संस्था के संस्थापक अनिल सुद्रीक, प्रधानाचार्य सोनिया सुद्रीक, उद्योगपति किरण हरपले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनेक प्रतिभाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें देशभक्तिपूर्ण भाषण, नृत्य, महापुरुषों की वेशभूषा आदि प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वाइस प्रिंसिपल सुलक्षणा बोराडे, सारिका पोतदार, सुचिता देवालकर, साधना गवली,  तृप्ति मोरे, पूजा मुंडे, अंबिका अडाके ने परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ