मांजरी, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सुस्त मनपा प्रशासन को नींद से जगाने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनसे स्टाइल में बैनर लगाकर मनपा प्रशासन के विरोध में अनोखा प्रचार महाराष्ट्रसैनिक अजय अशोक जाधव ने हड़पसर-मांजरी विभाग की ओर से किया है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महाराष्ट्रसैनिक अजय जाधव ने बताया कि महादेवनगर-हड़पसर को जोड़नेवाली जो अंतर्गत सिरम कंपनी की सड़क है, इस जगह पर 1 फीट, 2 फीट के बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण महादेवनगर, मांजरी की ओर जानेवाले वाहनचालक सहित पैदल चलनेवाले नागरिकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हमें यहां कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बहुत ही सावधानी बरतते हुए यहां से वाहनचालक और पैदल चलनेवाले नागरिकों को गुजरना पड़ रहा है।
अंत में उन्होंने कहा कि मनपा प्रशासन इतनी लापरवाही क्यों कर रहा है? इस मामले पर मनपा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस स्थान पर मनपा प्रशासन के खिलाफ मनसे शैली में बैनर लगाए गए हैं, जिससे इस सोए हुए प्रशासन की नींद खुल सके। महादेवनगर-सिरम कंपनी रोड के बड़े-बड़े गड्ढों को तत्काल भरें अन्यथा जल्द ही मनसे शैली में मनपा प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ