मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी हैं शिक्षक : पूर्व विधायक महादेव बाबर

सावी बहुउद्देशीय संस्था द्वारा आदर्श शिक्षकों को किया गया सम्मानित 
हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
शिक्षक समाज और देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शाश्वत विकास के लिए छात्र निर्माण करना समय की जरूरत है। इसी लक्ष्य से प्रेरित होकर समाज के लिए अथक परिश्रम करनेवाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना सराहनीय है। यह विचार पूर्व विधायक महादेव बाबर ने व्यक्त किए। 
हड़पसर-सातववाडी के सावी बहुद्देशीय संस्था की अध्यक्षा प्रा. विद्या होडे और सचिव संतोष होडे की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह में अशोक बालगुडे, संजीव यादव, अनिल व्हाव्हल, वर्षा सोनटक्के, शुभदा हिरवे, निरंजना मुले, विजया भूमकर, सुवर्णा धुमाल, सद्दाम हुसेन इनामदार, राजश्री येवलेकर, सुजाता देशपांडे व भागुजी शिखरे को आदर्श शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी, शिवसेना (उबाठा) जिलाप्रमुख विजय देशमुख, शहर प्रमुख संजय मोरे, विधानसभा उपप्रमुख नितिन गावडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक माणिक पवार, श्रीकांत निद्रे, शिरीष कोल्हटकर, नंदकुमार अजोतिकर, सुधीर मेथेकर, संदीप डुंबरे, गणेश जगताप, राहुल आल्हाट, किरण तुपे, महेश ठोसर, नाना नाईक, पांडुरंग गायकवाड, विश्वनाथ गोडसे, समाजसेविका रोहिणी भोसले, विजया भोसले सविता गोसावी, शिल्पा पवार आदि उपस्थित थे। 
आगे बोलते हुए पूर्व विधायक महादेव बाबर ने कहा कि शिक्षकों को देश में भ्रष्ट शासकों के बारे में नई पीढ़ी को आगाह करने की जरूरत है। सावी बहुउद्देशीय संस्था द्वारा विद्या होडे ने ईमानदार शिक्षकों का सम्मान समारोह करके शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है।
प्रास्ताविक करते हुए सावी बहुद्देशीय संस्था की अध्यक्षा प्रा. विद्या होडे ने संस्था द्वारा जारी कार्यों की संक्षिप्त रूप में विवरण कर उपस्थित अतिथिगणों के आभार माना।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सावी बहुद्देशीय संस्था सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ