हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महानगरपालिका इन सड़कों का रख-रखाव ठीक से नहीं कर पाता और स्वीकृत वैकल्पिक सड़कें भी नहीं बना पाता...? पांच साल में हड़पसर गांव की एक भी सड़क पूरी तरह से डामरीकृत नहीं हुई है...? आखिर आयुक्त द्वारा सड़कों के लिए दी गई निधि कहां जा रही है..?
सड़कों के लिए आई हुई निधि सिर्फ कागजों पर है, सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। प्राप्त निधि किस की जेब में चली जाती है? यह सवाल महानगरपालिका प्रशासन से शिवसेना (ठाकरे गुट) के उप विभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने पूछते हुए आगे कहा कि सवाल उठता है कि क्या नागरिकों को आयकर देना बंद कर देना चाहिए?
पिछले सप्ताह हड़पसर सब्जी मार्केट से ससाणे नगर सड़क पर गड्ढे होने के कारण बीती रात एक नागरिक वाहन सहित गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। बार-बार प्रशासन को बताने के बावजूद भी प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे हुए है और इसे नजरअंदाज कर रहा है। संबंधित विभाग, उनके अधिकारीगणों के साथ -साथ सुस्त प्रशासन को जगाने के लिए उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना की ओर से सड़क के गड्ढों का माला, फूल, हल्दी कुंकू का प्रतीकात्मक पूजन करके सुस्त प्रशासन का विरोध किया गया। यहां उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना की वक्ता व पुणे शहर महिला उपशहर प्रमुख प्रा. विद्या संतोष होडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल, विभाग प्रमुख दत्ता खवले, शिवसैनिक जीतू कदम, मयूर फडतरे, रोहन ठोसर, बालासाहब कुंभार आदि उपस्थित थे।
अगले कुछ दिनों में वैकल्पिक स्वीकृत सड़कों के लिए नागरिकों की ओर से कड़ा आंदोलन किया जायेगा। यह चेतावनी उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना की ओर से दी गई है।

0 टिप्पणियाँ