शिरूर तालुका के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : सहकार मंत्री
पुणे, सितंबर (जिमाका)
सरकार शिरूर तालुका के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। तालुका के विकास के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। यह विचार सहकार मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने व्यक्त किये।
शिरूर तालुका के कवठे, म्हसे बुद्रुक, मालवाड़ी और वडनेर बुद्रुक में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन श्री वलसे-पाटिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पोपटराव गावड़े, भीमाशंकर सहकारी चीनी कारखाने के अध्यक्ष बालासाहेब बेंडे पाटिल, घोडगंगा सहकारी चीनी कारखाने के निदेशक सोपानराव भाकरे, कृषि उपज बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पवार, जिला परिषद की पूर्व सभापति सुनीता गावड़े, पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉ. सुभाष पोकले, कवठे यमई की सरपंच सुनीता पोकले, म्हसे के सरपंच सौरभ पवार, वडनेर की सरपंच शिल्पा निचित, आण्णापुर के सरपंच किरण झंजाड आदि उपस्थित थे।
श्री वलसे-पाटिल ने कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। समाज में सामाजिक समरसता बनी रहे इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए।
मंत्री श्री वलसे-पाटिल ने कहा कि राज्य में सहकारी समितियां केवल फसली ऋण ही वितरित न करें, बल्कि नागरिकों को विभिन्न प्रकार की आवश्यक सेवाएं भी प्रदान कर सकें, इसके लिए नियमों में जरूरी बदलाव किये जायेंगे। गांव की सेवा समिति गांव की आर्थिक रीढ़ होती है और इस संस्था में काम करनेवाले निदेशक और सचिव उच्च गुणवत्तावाले और प्रशिक्षित होने चाहिए। सहकारी संस्था को मजबूत करने के प्रयास किये जायेंगे।

मंत्री श्री वलसे-पाटिल ने आगे कहा कि कुकडी, घोड, मीना नदी पर बने 65 बांधों को कुकड़ी परियोजना से स्थायी रूप से जल आपूर्ति प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही राज्य में जैसे-जैसे बारिश लंबी होती गई, समय से हो रही बारिश के कारण स्थिति गंभीर है और पानी का कम से कम इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह अपील उन्होंने की।
सहकार मंत्री श्री वलसे पाटिल के शुभ हाथों तालुका के टाकली हाजी-कवठे, यमाई जिला परिषद समूह में कवठे यमाई-फाकटे और म्हसे आण्णापुर घोडनदी पर बने दो बड़े पुल के साथ कवठे संविदणे, कवठे-लखनगांव, मालवाड़ी-भैरवनाथवाड़ी टाकली हाजी रोड, वडनेर में नल जल आपूर्ति योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व उद्घाटन किया गया।

0 टिप्पणियाँ