पुणे, सितंबर (जिमाका)
केंद्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली के माध्यम से प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2023-24 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है। पुणे जिले के पूर्व सैनिकों के बच्चों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं से इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने की अपील जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने की है।
कक्षा 12 वीं, डिप्लोमा और डिग्री परीक्षाओं में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण और इंजीनियरिंग, बी.टेक, एमबीबीएस, बीडीएस, बी.एड, बीबीए, बी.फार्म, बीसीए, एमबीए और एमसीए जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेनेवाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रवृत्ति पाठ्यक्रमों की सूची और आवेदन पत्र केंद्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली की वेबसाइट ुुु.ज्ञील.र्सेीं.ळप पर उपलब्ध है। संबंधित पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिक विधवाएं अपने बच्चों के आवेदन 30 नवंबर 2023 से पहले जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा कराएं।
आवेदन पत्र भरने से पहले लाभार्थियों को वेबसाइट पर दिए गए अनुबंध 1 से 3 की प्रतियां सैन्य कल्याण अधिकारी, विश्वविद्यालय के कुलगुरू, महाविद्यालय के प्राचार्य, उप-प्राचार्य, अधिष्ठाता, सह-अधिष्ठाता, रजिस्ट्रार या निदेशक आदि के हस्ताक्षर के साथ रखनी होंगी और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से ई-मेल के माध्यम से दी गई तारीख पर आवेदन की प्रिंट व उसके साथ संलग्न दस्तावेजों की मूल प्रतियां लेकर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उपस्थित होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कृपया दूरभाष क्रमांक 020-26122287 पर संपर्क करें। यह अपील जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टि. कर्नल एस. दै. हंगे (सेवानिवृत्त) ने की है।

0 टिप्पणियाँ