मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 15 सितंबर 2023 तक आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख

नई दिल्ली, सितंबर (महासंवाद)
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 15 सितंबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये हैं। इस पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 थी। अब इसे 15 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बच्चों की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प, क्षमता, आशा और उत्साह का जश्न मनाने के लिए प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) प्रदान करता है।
इस पुरस्कार के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के साथ ही भारत की नागरिकता और निवासी रहनेवाले लड़के, लड़कियां इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं या कोई भी भारतीय नागरिक भी पुरस्कार के लिए योग्य लड़के और लड़कियों को नामांकित कर सकता है। प्राप्त आवेदनों की जांच पहले संवीक्षा समिति द्वारा की जाती है। अंतिम चयन राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा किया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा 26 दिसंबर 2023 को वीर बाल दिवस पर की जाएगी। माननीय राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में हर साल जनवरी महीने में होनेवाले विशेष समारोह में  विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार में एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पत्र शामिल है। 
आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी, साथ ही पुरस्कारों के लिए आवेदन  https://awards.gov.in इस वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ