मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य सरकार सामाजिक संगठनों का मनोबल बढ़ाने में अहम योगदान दे : सहकार मंत्री दिलीपराव वलसे पाटिल से रामचंद्र कुंभार ने की मांग

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राज्य के विकास में सामाजिक संगठनों का बहुत बड़ा योगदान है। इस संगठन की भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए। इसे मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र राज्य के सहकार मंत्री दिलीपराव वलसे पाटिल के साथ हड़पसर की सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान संस्था के अध्यक्ष रामचंद्र कुंभार ने मुलाकात करते हुए वर्तमान परिस्थिति में संगठनों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। सहकार मंत्री वलसे पाटिल के साथ की गई संक्षिप्त चर्चा में सामाजिक संगठनों को जो कठिनाई एवं परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है उससे रू-ब-रू करवाया। सामाजिक संगठनों को नयी ऊर्जा मिल पाए, इस हेतु महाराष्ट्र राज्य सरकार पहल का कदम उठाकर संगठनों का मनोबल बढ़ाने और ऊंचा करने में अहम योगदान दें। यह अनुरोध इस अवसर पर किया। सामाजिक संगठन कठिनाई एवं परिस्थिति का किस तरह सामना कर रह हैं? उनकी दिक्कतें क्या है यह अवगत होने के बाद वलसे पाटिल ने इस चर्चा का सकारात्मक जवाब दिया है। वे आम आदमी की बात शांतिपूर्वक सुनते हैं। यह जानकारी सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान संस्था के अध्यक्ष रामचंद्र कुंभार ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ