मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रिक्शाचालक यात्रियों से ऐंठ रहे हैं मनचाहा किराया, हड़पसर रेलवे स्टेशन मार्ग पर पीएमएमपीएल बस शुरू की जाए : डॉ. शंतनु जगदाले

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
हड़पसर बस डिपो से हड़पसर रेलवे स्टेशन के मार्ग पर स्वारगेट, डेक्कन तक जारी पीएमएमपीएल बस सेवा बंद कर दी गई है, जिसके कारण हड़पसर रेलवे स्टेशन से हड़पसर-हैदराबाद एक्सप्रेस से यात्रा करनेवाले यात्रियों को वित्तीय खामियजा और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएमएमपीएल बस सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए उचित साधन है। बस सेवा सुचारु न रहने के कारण रिक्शाचालक यात्रियों से मनचाहा किराया ऐंठ रहे हैं, अत: हड़पसर रेलवे स्टेशन मार्ग पर पीएमएमपीएल बस शुरू की जानी चाहिए। यह मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले ने  पीएमएमपीएल के व्यवस्थापकीय संचालक से निवेदन देकर की है। इस अवसर पर यहां नीलकंठ माणिकशेट्टी, गणेश ढाकणे और अजिनाथ भोईटे प्रमुख रूप से  उपस्थित थे। 
डॉ. शंतनु जगदाले ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हड़पसर रेलवे टर्मिनल से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को हर सप्ताह हड़पसर-हैदराबाद एक्सप्रेस दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान करती है और सुबह 10.50 बजे हैदराबाद से हड़पसर रेलवे स्टेशन पर आगमन होता है, लेकिन पीएमपीएमएल बस सेवा बंद होने के कारण रिक्शाचालकों द्वारा यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाया जाता है और उनसे  मनचाहा किराया वसूला जाता है, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए हड़पसर टर्मिनल से हड़पसर, स्वारगेट, पुणे स्टेशनों पर पीएमपीएमएल बस  सेवा शुरू की जानी चाहिए। यह मांग पीएमएमपीएल प्रशासन से  की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ