मांजरी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
समाज को बदलने की ताकत जनप्रतिनिधियों और सरकारों से ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ताओं में होती है। यदि शिक्षक एक सामाजिक कार्यकर्ता की तरह खुद को समर्पित कर स्कूलों में काम करेंगे तो वे एक संस्कारित और बुद्धिमान पीढ़ी का निर्माण करेंगे। यह विचार राज्य विधानमंडल के सेवानिवृत्त सहसचिव अशोक मोहिते ने व्यक्त किए।
अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से सेवानिवृत्त सहसचिव अशोक मोहिते को जलसंपदा विभाग के विशेष प्रकल्प मुख्य अभियंता डॉ. हनुमंतराव धुमाल के शुभ हाथों जीवन गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, राजीव घुले, आदित्य घुले, बाबासाहब शिंगोटे, शिवराज घुले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
स्व. शिवाजीराव घुले के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से ग्यारहवाँ आदर्श शिक्षक पुरस्कार दत्तात्रय लांडगे, हनुमंत बागल, बालासाहेब नेवाले, रोहिणी फुलपगारे, श्रीकांत पिंगले, दिलीप मोडक, झीनत सैयद, मनोज जोगराणा, भागुजी शिखरे, अनिल चंद, सुरेखा कुंजीर, निलाक्षी भुजबल, प्रियंका राऊत, सविता घोडे, दिलवरसिंह पावरा को प्रदान किया गया। साथ ही कार रैली चैंपियन निकिता टकले को युवा प्रेरणा पुरस्कार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। जलसंपदा विभाग के विशेष प्रकल्प मुख्य अभियंता डॉ. हनुमंतराव धुमाल ने कहा कि संस्था प्रबंधकों और अभिभावकों के हस्तक्षेप के कारण शिक्षक इन दिनों बच्चों को स्वतंत्र रूप से शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संयोजन अतुल रासकर, समीर घुले और गोरख आडेकर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

0 टिप्पणियाँ