मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लीबिया में आई बाढ़ में दो हजार लोगों के मरने और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका

    लीबिया में आई भीषण बाढ़ के कारण कम से कम दो हजार लोगों के मरने और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका है। यह बाढ़ तूफान डेनियल के कारण आई है। यह बाढ़ पूर्वी लीबिया के समूचे पड़ोसी क्षेत्रों को बहा ले गई और कई तटीय शहरों के घर बर्बाद हो गए। पूर्वी लीबिया का डेरना शहर इस बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर कहा जा रहा है, जिससे यह शहर अब दुर्गम बन चुका है। लीबियन रेड क्रिसेंट ने लगभग दो हजार लोगों के मरने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ