मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

युवा नेता रोहित कुचेकर की पहल, युवासेना की ओर से वितरित की गई छात्रों को स्कूली सामग्री

वानवड़ी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
विश्वविख्यात साहित्यिक रत्न अण्णाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर युवासेना (ठाकरे गुट) के युवा नेता, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के सहसचिव रोहित कुचेकर एवं युवा-सेवाम फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करके की गई। इस अवसर पर यहां युवासेना (ठाकरे गुट) के पुणे शहर समन्वयक प्रसाद बाबर, युवासेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष अमर कामठे, सतीश कसबे, दत्ता कांबले, सतीश कांबले, सूरज पाटोले, राम कसबे, किसन कांबले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित अतिथिगणों ने विश्वविख्यात साहित्यिक रत्न अण्णाभाऊ साठे के कार्यों की जानकारी का बहुत ही अच्छे रूप से विवरण करके उनके कार्यों की सरहाना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ