मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पेड़ हैं वसुन्धरा का जीवन, पेड़ लगाओ और उनकी रक्षा करो : प्राचार्य डॉ. एस. एस. कांदे

कोंढवा, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वृक्षारोपण के महत्व को हमें अपने जीवन में अहम स्थान देना चाहिए। पेड़ों को मत काटो, उन्हें जलाओ मत, पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, पृथ्वी बचाओ का नारा लगाने की  एवं पर्यावरण संवर्धन की जिम्मेदारी छात्रों ने उठानी होगी।  पेड़ हैं वसुन्धरा का जीवन, पेड़ लगाओ और उसकी रक्षा करो। यह अपील छात्रों से तंत्रनिकेतन के प्राचार्य डॉ. एस. एस. कांदे ने की।
ट्रिनिटी तंत्रनिकेतन कॉलेज द्वारा वृक्षारोपण एवं संगोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब उपस्थित छात्रगणों को मार्गदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ. एस. एस. कांदे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां के. जे. इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष कल्याणराव जाधव, संकुल संचालक समीर कल्ला, कंप्यूटर विभाग प्रमुख प्रा.संतोष डोईफोडे, पर्यावरण अभ्यास विषय की प्रा. चंदना वाघोले, विविध विभाग की प्रा. धनश्री शिंदे, प्रा. शीतल इंगोले, प्रा. आशीष मोडक, प्रा. अंकिता सूर्यवंशी व प्रा. प्रियंका भोसले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर के. जे. इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष कल्याणराव जाधव और संकुल संचालक समीर कल्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
आंवला, नीम, सप्तपर्णी जैसे विविध प्रजाति के 50 से अधिक पौधे लगाए गए। छात्रों में गायत्री फड़तरे, जवेरिया शेख, रोहित बोरकर और कुतुबुद्दीन अत्तरवाला ने कार्यक्रम का नियोजन किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ