मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

निराश्रित बच्चों के पालन-पोषण के लिए ‘तर्पण’ संस्था के साथ सामंजस्य करार : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी

मुंबई, सितंबर (महासंवाद)
कुछ बच्चे विभिन्न कारणों से अपने माता-पिता को खो देते हैं और बेसहारा हो जाते हैं। ऐसे बच्चों को अनाथ कहना अनुचित है। हम सभी इन बच्चों के माता-पिता हैं।
इस संस्था के कार्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए निराश्रित बच्चों की देखभाल के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संस्था ‘तर्पण’ के साथ एक सामंजस्य करार किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दी है।
आज सुबह ‘तर्पण’ संस्था द्वारा प्रतिभा सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान सभागृह में किया गया था, तब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ईरानी बोल रही थीं। इस अवसर पर ‘ऑॅर्फन रिसर्च अण्ड डेव्हलपमेंट अकॅडमी सेंटर’ का केंद्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी, राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के शुभ हाथों उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर निराश्रित बच्चों को मोबाइल फोन और लैपटॉप भी वितरित किये गये। यहां तर्पण संस्था के अध्यक्ष, विधायक श्रीकांत भारतीय, श्रेया भारतीय उपस्थित थे। 
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बेसहारा बच्चों का जीवन जीना एक संघर्ष है। यह सराहनीय है कि ‘तर्पण’ जैसी सामाजिक क्षेत्र में काम करनेवाली संस्थाएं इस संघर्ष को सहन करती हैं। स्वयंसेवी संस्थाएँ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनमें से एक है ‘तर्पण’ संस्था। इस संस्था का कार्य अनुकरणीय एवं सराहनीय है। इस संस्था की एक शाखा राजधानी नई दिल्ली में संचालित होनी चाहिए। समाज को मजबूत करने और सशक्त भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक कार्यों में योगदान देना जरूरी है। उन्होंने उपस्थित बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री पाटिल, ‘तर्पण’ संस्था के अध्यक्ष श्री भारतीय ने अपना मनोगत व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ