हड़पसरवासियों को बड़ी राहत! अप्रैल में शुरू होगी जलापूर्ति योजना
हड़पसर, अप्रैल:
पिछले कई वर्षों से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हड़पसर क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। समान जलापूर्ति (24x7) योजना के तहत अटकी हुई परियोजनाओं को गति मिली है और प्रशासन ने अप्रैल महीने में इसे शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया है।
जनसेवक शांत सरसे और जनसेविका पल्लवी सरसे जगताप ने जानकारी देते हुए बताया कि हड़पसर गांव, गाडीतल, सातववाड़ी, गंधलेनगर, 15 नंबर, आकाशवाणी, लक्ष्मी कॉलोनी, विलास नगर, कालेबोराटे नगर और ससाणे नगर जैसे क्षेत्रों में पिछले 30-40 वर्षों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।
दो प्रमुख योजनाएं अप्रैल में शुरू
कालेबोराटे नगर स्थित 35 लाख लीटर क्षमता वाली जल योजना 5 से 6 अप्रैल के बीच शुरू होगी। इससे आसपास के कई टाउनशिप और सोसायटियों को पानी की सुविधा मिलेगी।
दूसरी ओर, हड़पसर बस डिपो (गाडीतल) स्थित 45 लाख लीटर क्षमता वाली योजना 15 से 20 अप्रैल के बीच शुरू की जाएगी। इससे हड़पसर गांव, साईनाथ वसाहत, अमर बाग, उन्नति नगर सहित कई इलाकों को लाभ होगा।
अन्य क्षेत्रों को भी मिलेगा फायदा
इन योजनाओं के शुरू होने के बाद सातववाड़ी, गंधलेनगर, महात्मा फुले वसाहत, लोखंडी पुल, शनिमंदिर रोड और अन्य क्षेत्रों में पानी का दबाव सुधरेगा और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
आगे की योजना
सीरम कंपनी के पास आनंदनगर क्षेत्र में 35 लाख लीटर क्षमता वाली दो अन्य जल योजनाओं पर काम चल रहा है, जो फरवरी 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।
जनप्रतिनिधियों का बयान
प्रशांत सुरसे (जनसेवक):
“यह लड़ाई हड़पसर के निवासियों के हक के लिए है। टैक्स भरने के बावजूद कई वर्षों तक पानी से वंचित रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि अप्रैल में योजना शुरू नहीं हुई, तो मई महीने से फिर आंदोलन छेड़ा जाएगा।”
पल्लवी सुरसे (जनसेविका):
“अगर ये योजनाएं वास्तव में लागू हो गईं, तो महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की पानी के लिए होने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी। रोज सुबह जल्दी उठकर पानी के लिए संघर्ष करना बहुत पीड़ादायक है। इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।”
0 टिप्पणियाँ