सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील के बाद मुंढवा पुलिस स्टेशन की सक्रियता, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम धारा 85(1) के तहत दर्ज हुए मामले
पुणे, 16 सितंबर, 2026 — मुंढवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर मद्यपान करने वाले कुल 26 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। सितंबर माह में इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यम से मुंढवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा मद्यपान किए जाने संबंधी रील वायरल हुई थी।
इस रील के संज्ञान में आने के बाद मुंढवा पुलिस स्टेशन के सभी पुलिस अधिकारियों, जांच पथक के पुलिस कर्मचारियों, पेट्रोलिंग मोबाइल तथा बीट मार्शल की टीमों ने ऐसे सार्वजनिक और निर्जन स्थानों की खोजबीन की। इसके बाद वहां मद्यपान करने वाले इन लोगों के विरुद्ध महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 85(1) के अंतर्गत कुल 26 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री अमितेश कुमार, पुलिस सह आयुक्त श्री संजय दराडे, अपर पुलिस आयुक्त श्री मनोज पाटील, पुलिस उपायुक्त (परिमंडळ 6) श्री जीवन बेनिवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री अतुलकुमार नवगिरे के मार्गदर्शन में की गई। मुंढवा पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती स्मिता वासनिक तथा पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) श्री सागर गोडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक श्री गणेश पिगुवाले, पुलिस उपनिरीक्षक युवराज पोमण सहित सहायक पुलिस फौजदार अशोक घेगडे, पोहवा प्रमोद काळे, विनोद सांळुके, संभाजी शितोळे, चेतन गायकवाड, सचिन बोराटे, रुपेश तोडेकर, विशालदादा बनकर, योगेश गायकवाड, राहुल मोरे, शिवाजी धांडे, राहुल धोत्रे, शिवाजी जाधव, पोआं स्वप्निल रासकर, अक्षय धुमाळ, योगेश राऊत, सलीम अत्तार, ऋषीकेश टिळेकर, अक्षय जराड और प्रवीण कोकणे तथा किरण बनसोडे की टीम शामिल रही।
0 टिप्पणियाँ