भाजपा मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे द्वारा महापौर से मांग
फुरसुंगी, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
फुरसुंगी में बड़े पैमाने पर साप्ताहिक बाजार लगता है, परंतु वहां पर जो अत्यावश्यक सुविधाएं होनी चाहिए, जो उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण विक्रेता व नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से हमारी मांग है कि नागरिकों की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए वहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे विक्रेता और नागरिकों को राहत मिलेगी। यह अनुरोध पुणे महानगरपालिका के महापौर मुरलीधर मोहोल से भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे ने एक निवेदन द्वारा की है।
भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए हमारे प्रतिनिधि को बताया कि फुरसुंगी में साप्ताहिक बाजार बड़े पैमाने पर लगता है। यहां विक्रेताओं के लिए जो जगह है उसकी उचित व्यवस्था (ओटा) निर्माण करने के साथ उस पर पत्रे के शेड लगाए जाएं, सुलभ शौचालय की व्यवस्था करने के साथ ही उसकी हररोज साफ- सफाई होनी चाहिए, बाजार में बिक्री के लिए बैठनेवाले स्थानीय किसानों व विक्रेताओं के नाम दर्ज करके उन्हें अनुमति (परवाना) प्रदान करनी चाहिए। यह प्रमुख मांगों का निवेदन पुणे महानगरपालिका के महापौर मुरलीधर मोहोल, नगरसेविका अश्विनी किशोर पोकले, पुणे महानगरपालिका के आयुक्त विक्रम कुमार से मैंने और फुरसुंगी भाजपा के अध्यक्ष अभिजीत खराडे द्वारा निवेदन देकर की है।
watchफुरसुंगी में बड़े पैमाने पर साप्ताहिक बाजार लगता है, परंतु वहां पर जो अत्यावश्यक सुविधाएं होनी चाहिए, जो उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण विक्रेता व नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से हमारी मांग है कि नागरिकों की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए वहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे विक्रेता और नागरिकों को राहत मिलेगी। यह अनुरोध पुणे महानगरपालिका के महापौर मुरलीधर मोहोल से भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे ने एक निवेदन द्वारा की है।

0 टिप्पणियाँ