मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर में शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे की 94वीं जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई

हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
 
शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की 94 वीं जयंती के अवसर पर हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय  सपकाल द्वारा प्रकाशित की गई शिव दिनदर्शिका 2021 का विमोचन हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव अण्णा बाबर व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के समन्वयक समीर अण्णा तुपे के शुभ हाथों किया गया, साथ ही इस अवसर पर रिद्धीसिद्धी वृद्धाश्रम में फल बांटे गए। यहां जिला मुद्रा बैंक समन्वय समिति के सदस्य जान मोहम्मद शेख, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी समन्वयक प्रा.विद्या संतोष होडे, विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की उपसंघटिका नीता भोसले, हड़पसर विधानसभा वैैद्यकीय आघाडी प्रमुख अजय सपकाल, उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, वैशाली काले, शिर्के काका, गौरव गायकवाड, प्राध्यापक राजेंद्र शिखरे, धायगुडे काका, दत्तात्रय जाधव,      बालासाहेब सुर्वे, विलास इंगवले, संतोष होडे, गणेश सपकाल, आदि अतिथिगणों के साथ शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल द्वारा किया गया था।
शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर जिला मुद्रा बैंक समन्वय समिति के सदस्य एवं हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक जान मोहमद शेख की ओर से गंगातरा वृद्धाश्रम और रिद्धीसिद्धी वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए कपड़े व दारूल उलूम फैजाने गौसेख्वाजा मदरसा, सैयदनगर, हड़पसर के बच्चों को स्कूल के लिए व दैनंदिन उपयोगी चीजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख तानाजी लोणकर, विधानसभा समन्वयक समीर तुपे, विभाग गट प्रमुख समन्वयक संजय सपकाल, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे, गंगातारा वृद्धाश्रम की संचालिका व शिवसेना महिला विभाग उपसंघटिका नीताताई साहेबराव भोसले, प्रभाग प्रमुख अमित गायकवाड, तौसिफ पटेल, युवा सेना उपविभाग अधिकारी गौरव गायकवाड, शिव अल्पसंख्यंक सेना के जिला अध्यक्ष इम्तियाजभाई शेख, रिद्धीसिद्धी वृद्धाश्रम की संचालिका लक्ष्मी माने के साथ अन्य पदाधिकारी व शिवसैनिक उपस्थित थे। 
प्रभाग क्रमांक 23 के हड़पसर शिवसेना शाखा ससाणेनगर की ओर से शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की 94 वीं जयंती के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक ससाणेनगर में मुफ्त रक्तगुट जांच शिविर व तुलस वृंदावन वितरण का आयोजन प्रभाग प्रमुख अमित गायकवाड द्वारा किया गया था। आयोजित मुफ्त रक्तगुट जांच शिविर का 246 नागरिकों ने लाभ उठाया और करीब 172 से अधिक नागरिकों को तुलस वृंदावन का वितरण किया गया। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख तानाजी लोणकर, विधानसभा समन्वयक समीर तुपे, जिला मुद्रा बैंक समन्वय समिति के सदस्य जान मोहम्मद शेख, गुट प्रमुख समन्वयक संजय सपकाल, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे, शिवसेना महिला विभाग उपसंघटिका नीताताई साहेबराव भोसले, मनीषा डालिंबकर, वैशाली काले, युवा सेना उपविभाग अधिकारी गौरव गायकवाड, उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, नितिन गावडे, सतीश जगताप, विशाल मिरेकर व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गणेश जगताप, सुशांत भगत, शंकर सावंत, जयेश शेवाले, अशोक शेटे, कैलाश आपचे, शुभम तिवारी व मोहन बलाई ने अथक परिश्रम किया।

पहले चित्र में रिद्धीसिद्धी वृद्धाश्रम में फल बांटते हुए पूर्व विधायक महादेव अण्णा बाबर, साथ में गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल, जिला मुद्रा बैंक समन्वय समिति के सदस्य जान मोहम्मद शेख, शिर्के काका व अन्य। दूसरे चित्र में दारूल उलूम फैजाने गौसेख्वाजा मदरसा, सैयदनगर, हड़पसर के बच्चों को स्कूल के लिए व दैनंदिन उपयोगी चीजों का वितरण करते हुए जिला मुद्रा बैंक समन्वय समिति के सदस्य एवं हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक जान मोहम्मद शेख, साथ में प्रभाग प्रमुख अमित गायकवाड व अन्य। तीसरे चित्र में मुफ्त रक्तगुट जांच शिविर के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक महादेव अण्णा बाबर, साथ में गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल, जिला मुद्रा बैंक समन्वय समिति के सदस्य जान मोहम्मद,  प्रभाग प्रमुख अमित गायकवाड व अन्य दिखाई दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ