मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

देश और समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण : नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे

वरिष्ठ नागरिक संघटन के सदस्य आयुषयमान भारत स्वस्थ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड का वितरण करते हुए, साथ में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

वरिष्ठ नागरिकों के जीवन का अनुभव और ज्ञान का खजाना समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ परिवार के उत्थान और देश के विकास में शक्तिपुंज साबित हो रहा है। देश और समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारी भारतीय संस्कृति में बुजुर्ग व्यक्ति का शुरुआत से ही काफी महत्वपूर्ण स्थान रहा है और परिवार का मुखिया बुजुर्ग व्यक्ति ही होता है। यह विचार प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के कार्यक्षम नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने व्यक्त किए। 
प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के कार्यक्षम नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की ओर से लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे विरंगुला केंद्र में  वृक्षारोपण, वर्ष 2021 नए साल की दिनदर्शिका का विमोचन व कोरोना महामारी में वैद्यकीय उपचार के लिए आयुषमान भारत स्वस्थ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्डों का वितरण वरिष्ठ नागरिकों के शुभहाथों किया गया, तब आयोजित कार्यक्रम में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां वरिष्ठ नागरिक संघटन के सदस्य, शिवसैनिक व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि हालांकि भारतीय परिवार पश्चिमी प्रभाव में आ रहे हैं और पश्चिमीकरण के चलते लोगों के दिलोदिमाग में बुजुर्गों के बारे में नकारात्मक सोच विकसित हो रही है, लेकिन यह अगली पीढ़ी के लिए अहितकर है। तेजी से बदलती दुनिया में बुजुर्गों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वे अपने अनुभव और ज्ञान की पूंजी को बांटकर परिवारों को अधिक जिम्मेदार बना सकते हैं। इस वक्त भी समाज में बुजुर्ग व्यक्ति अपना योगदान दे रहे हैं। अंत में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने वरिष्ठ नागरिक संघटन से वायदा किया कि लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे विरंगुला केंद्र   को निधि उपलब्ध करवाई जाएगी और अच्छा गार्डन, केंद्र का सुशोभिकरण करने के साथ जो भी जरूरतें हैं वे पूर्ण की जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ