आंबेगांव खुर्द, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
आंबेगांव खुर्द में जांभुलवाड़ी रोड पर शनिनगर से दरी पुल तक बनी हाउसिंग सोसाइटी के पुणे नगर निगम में शामिल होने के बाद भी यहां के निवासी नागरिक पिछले तीन वर्षों से पीने के पानी से वंचित हैं।
पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चंद्रकांत आ. गुरव अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संघ व समन्वयक जांभुलवाडी रोड हाउसिंग सोसाइटी चेयरमैन ग्रुप लगातार मुख्यमंत्री सहित सांसद सुप्रियाताई सुले, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, मनपा आयुक्त, मेयर, स्थायी समिति के अध्यक्ष और पार्षदों सभी को पत्र लिखते आ रहे हैं। व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी समस्या से अवगत कराया है। निवासी नागरिक पिछले तीन वर्षों से पीने के पानी के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है जबकि पानी का टैक्स नियमित रूप से लिया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि अब आंदोलन की राह पर जाने बगैर पानी नहीं मिलने वाला।
मनपा प्रशासन और संबंधित नगरसेवकों से अनुरोध है कि आज के महामारी के दौर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से विचार करें और नागरिकों के स्वास्थ्य व जीवन की रक्षा करें।

0 टिप्पणियाँ