मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे - काजीपेट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से शुरू

 पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

संशोधित रूप से घोषित की गई तिथि के अनुसार अब पुणे से काजीपेट साप्ताहिक  विशेष गाड़ी संख्या  01251 प्रति शुक्रवार दिनांक 23 अप्रैल से 22.00 बजे पुणे स्टेशन से रवाना होगी, और अगले दिन 19.20 बजे काजीपेट पहुँचेगी। वापसी में प्रति रविवार दिनांक 25 अप्रैल से 13.30 बजे काजीपेट से रवाना होगी और अगले दिन 10.50 बजे पुणे पहुचेंगीI

रास्ते में यह गाड़ी दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावाल, शेगाँव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, पुलगाँव, वर्धा, हिंगनघाट, वरोरा, भांडक, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम और पेद्दापल्ली स्टेशनों पर रुकेगी

इस गाड़ी में  एक एक एसी टू टियर, 04 एसी थ्री टियर, 11 स्लीपर तथा 06 सीटिंग कोच होंगे I

यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है इसलिए यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण करना आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी I यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I

उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया  www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ