हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सदस्य पद पर हाल ही में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे व पूर्व नगरसेविका विजयाताई आबासाहेब कापरे को नियुक्ति किया गया है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माध्यम से अंचलवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सतर्कता समिति का गठन किया गया है। ड परिमंडल के अध्यक्ष के रूप में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने इस समिति के नवनियुक्त सदस्यों के रूप में नियुक्त किए गए नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे व पूर्व नगरसेविका विजयाताई आबासाहेब कापरे को नियुक्ति पत्र सौंपा।
नवनिर्वाचित सदस्य नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे व पूर्व नगरसेविका विजयाताई आबासाहेब कापरे ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि हम पर जो अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे हम बखूबी निभाएंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चिन्हांकित परिवारों को पात्रतानुसार रियायती दर पर सामग्री का वितरण कराना है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग देश की खाद्य अर्थव्यवस्था के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार विभाग है। यह विभाग कई महत्वपूर्ण कार्यों जैसे- खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति, भंडारण एवं वितरण, वितरण एजेंसियों तक खाद्य सामग्री पहुँचाने इत्यादि का संचालन करता है। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था सक्षम करते हुए आम जनता को राहत मिल सके इस हेतु विशेष ध्यान देंगे।

0 टिप्पणियाँ