मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वडकी गांव-फुरसुंगी गांव-हड़पसर बस सेवा शुरू

भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे को मिली सफलता
वडकी गांव-फुरसुंगी गांव-हड़पसर (मार्ग क्रमांक 190 ब) बस का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
फुरसुंगी, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे की ओर से पीएमपीएमएल प्रशासन से किए गए अविरत अवलोकन को सफलता मिल गई है। उनके द्वारा की गई निरंतर कोशिश के चलते वडकी गांव-फुरसुंगी गांव-हड़पसर बस सेवा (मार्ग क्रमांक 190 ब) रविवार से शुरू हो गई है। नागरिकों की सेवा में यह बस पूरे दिन में 20 फेरियां करेगी।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे ने बताया कि वडकी गांव-फुरसुंगी गांव-पावर हाउस- भेकराईनगर-हड़पसर बस सेवा शुरू होना समय की जरूरत बन गई थी। यह बस सेवा शुरू करने के लिए पुणे के महापौर मुरलीधर अण्णा मोहोल, पीएमपीएमएल के व्यवस्थापकीय संचालक राजेंद्र जगताप व हड़पसर बस डिपो के व्यवस्थापक गायकवाड का शुक्रगुजार हूँ। उक्त बस सेवा का फायदा वडकी गांव, गायकवाडवाडी, परदेशी मला, सुंदरबन, वांजले मला, कामठे बस्ती, सोपाननगर, गावकरी पार्क, सिद्धी ग्रीनदर्शन पार्क, माली पार्क, साईराज सिटी, राज विश्व  भगवाननगर, शिवचैतन्यनगर, खंडोबा माल, हरपले आली, नारायणनगर, भोई आली आदि परिसर के निवासी, किसान, विद्यार्थी व नौकरीपेशा वर्ग को होगा। 
इस बस सेवा को शुरू कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी  मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे, युवा मोर्चा भाजपा मध्य हवेली तालुका महासचिव संदीप परदेशी, पदवीधर आघाडी मध्य हवेली तालुका भाजपा अध्यक्ष कालूराम मोडक, भाजपा फुरसुंगी अध्यक्ष अभिजीत खराडे व भाजपा फुरसुंगी महासचिव आकाश पवार ने अहम भूमिका निभाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ