मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र सरकार स्व. स्वप्निल लोणकर के परिजनों को 50 लाख रुपयों की मदद करे

भाजपा मध्य तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे द्वारा मांग
स्व. स्वप्निल लोणकर के परिजनों को 50 लाख रुपयों की मदद का निवेदन जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख को देते हुए भाजपा मध्य तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
फुरसुंगी, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा खुदकुशी करनेवाले एमपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी स्वप्निल लोणकर के परिजनों को 50 लाख रुपयों की तुरंत मदद करनी चाहिए। यह मांग महाराष्ट्र राज्य सरकार से भारतीय जनता पार्टी मध्य तालुका के अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे ने की है। उन्होंने मांग का निवेदन हाल ही में पुणे के जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख को दिया है। 
इस अवसर पर भाजपा मध्य हवेली तालुका मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन भाऊ हांडे, भाजपा मध्य हवेली तालुका मंडल के महासचिव मंगेश जाधव, उरुलीदेवाची भाजपा के महासचिव पांडुरंग तात्या रोडे उपस्थित थे। 
इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा मध्य तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे ने कहा कि एमपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी स्वप्निल लोणकर को एमपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली, इसलिए अब महाराष्ट्र सरकार की ओर से मृतक स्वप्निल लोणकर के परिजनों को 50 लाख रुपयों की मदद करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ