मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हर नागरिक को वृक्षारोपण के महत्व की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रेमी बनकर निभानी होगी : निवृत्ति आण्णा बांदल

वृक्षारोपण करते हुए पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य निवृत्ती आण्णा बांदल, साथ में आयोजिका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे कामगार सेल की सहसचिव व हवेली तालुका की उपाध्यक्ष दिपाली कवडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
उंड्री, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

पेड़-पौधों को सुरक्षित रखने पर ही हम अपना कल सुनहरा देख सकते हैं। साथ ही जन-जन तक पर्यावरण की देखभाल करने का संदेश हर नागरिक को आज समाज के सभी स्तरों तक पहुंचाकर वृक्षारोपण के महत्व की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रेमी बनकर पर्यावरण रक्षक की भूमिका हमें निभानी होगी, इसलिए हर नागरिक को आज पर्यावरण दूत बनकर अहम् भूमिका निभानी चाहिए। यह विचार पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य निवृत्ति आण्णा बांदल ने व्यक्त किए। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे कामगार सेल व हवेली तालुका की ओर से हांडेवाडी गांव में सांसद सुप्रिया सुले व एडवोकेट वंदना चव्हाण के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे कामगार सेल की सहसचिव व हवेली तालुका की उपाध्यक्षा दिपाली शैलेश कवडे द्वारा किया गया था, तब निवृत्ती आण्णा बांदल बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की अध्यक्ष पूनम पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हवेली तालुका की अध्यक्ष सुर्पणा हरपले, उपसरपंच सुजाता हांडे, पुलिस पाटिल रोहिनी हांडे, डॉ. श्वेता कोडकर, हांडेवाडी उपाध्यक्ष रेखा नागवडे, प्रभाग अध्यक्ष ललीता चिल्लाल, होलकरवाडी सरपंच प्रज्ञा झांबरे, वैशाली हांडे, हांडेवाडी अध्यक्ष मयूर इरकर, प्रिन्सिपल अमीत बत्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
कार्यक्रम की आयोजिका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे कामगार सेल की सहसचिव व हवेली तालुका की उपाध्यक्ष दिपालीताई शैलेश कवडे ने इस अवसर पर कहा कि कुदरत से जो हमें विरासत में मिली है, उसका पूरा ध्यान रखकर पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण प्रेमी बनकर पर्यावरण रक्षक की भूमिका आज हमें निभानी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ