मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पहली हैदराबाद-हड़पसर एक्सप्रेस ट्रेन हड़पसर रेल्वे स्टेशन पर पहुंचने पर किया गया स्वागत

पहली हैदराबाद-हड़पसर एक्सप्रेस रेलवे के चालक जाधव व उनके सहायक कर्मचारी को शाल, श्रीफल व हार पहनाकर सम्मानित करते हुए नगरसेवक मारुति आबा तुपे, कांग्रेस पार्टी के युवा नेता प्रशांत सुरसे, समाजसेविका पल्लवी सुरसे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

हैदराबाद से हड़पसर के लिए पहली ट्रेन शुक्रवार को हड़पसर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पहली हैदराबाद-हड़पसर एक्सप्रेस रेलवे का बड़े उत्साह के साथ नगरसेवक मारुति आबा तुपे, कांग्रेस पार्टी के युवा नेता प्रशांत सुरसे, समाजसेविका पल्लवी सुरसे द्वारा स्वागत किया गया, साथ ही पहली हैदराबाद-हड़पसर एक्सप्रेस रेलवे के चालक जाधव व उनके सहायक कर्मचारी का शाल, श्रीफल, हार पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर यहां हड़पसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोएब इनामदार, नंदकुमार अजोतिकर, निलेश गौड, हवेली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजिंक्य ढमाल, रमेश राऊत, ओंकार तुपे, विरनाथ सरडे, अमोल जाधव प्रमुख रूप से  उपस्थित थे।
हड़पसर क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, यहाँ की जनसंख्या और नागरीकीकरण को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए हड़पसर प्रमुख स्टेशन बन गया है। यहां सुविधा के लिए रेल विभाग से चर्चा करूंगा। यह विचार नगरसेवक मारुति आबा तुपे ने व्यक्त किए। 
कांग्रेस पार्टी के युवा नेता प्रशांत सुरसे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हड़पसर में रेल्वे टर्मिनल शुरू हुआ है यह दिन हड़पसरवासियों के लिए स्वर्ण दिन है। हड़पसर के विकास में रेल्वे टर्मिनल का जोड़ना निश्चित रूप से  एक अलग अलौकिक होगा। रेलवे प्रशासन और रेलवे स्टेशन पर अपर्याप्त सुविधाओं के लिए प्रयास करूंगा। हड़पसर स्टेशन को मुख्य स्टेशन में शामिल करने से यहां से दक्षिण महाराष्ट्र के लिए ट्रेनें रवाना होंगी, यात्रियों को अब पुणे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ